Baghpat News : जाट रेजिमेंट के हवलदार धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि धर्मेंद्र बागपत के खामपुर गांव निवासी थे।
बागपत जनपद के बड़ौत के खामपुर गांव के रहने वाले जाट रेजिमेंट के हवलदार का बीमारी के चलते निधन हो गया। हवलदार के निधन से परिजन और ग्रामीण गमगीन है।
विज्ञापन
खामपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यूनिट 98 फील्ड रेजिमेंट में हवलदार थे। पीलिया होने की वजह से वे काफी समय से बीमार चल थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, सोमवार की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हवलदार की मौत से परिवार गमगीन है।