फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दूल्हे के जीजा के दोस्तों को पीटा... नोएडा के युवकों ने लिया बदला; हथौड़ों से हमला, छह घायल

Fri, 29 Nov 2024 11:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मेरठ में कुछ दिन पहले सगाई समारोह में युवतियाें पर फब्तियां कसने पर मारपीट हो गई थी। बृहस्पतिवार को बागपत में शादी थी, तो नोएडा के युवक पूरी तैयारी के साथ बैठे थे। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिसाना गांव में मेरठ से आई बरात में बरातियों पर नोएडा के युवकों ने हथौड़े और लाठी डंडों से हमला कर प्रधान समेत छह लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद घायलों को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। सिसाना के लोग काफी संख्या में पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने घायलों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले मेरठ के दुल्हैड़ा गांव में आयोजित सगाई समारोह में दूल्हे के जीजा के साथ नोएडा के कई युवक आए थे। वहां नोएडा के युवकों ने किसी युवती पर फब्तियां कस दीं। इसको लेकर दुल्हैड़ा के युवकों और नोएडा से आए युवकों के बीच विवाद हो गया। नोएडा के युवकों की पिटाई कर दी गई। इसके बाद बुधवार रात सिसाना गांव में दुल्हैड़ा से बरात आई।
 

वहां हुए विवाद का बदला लेने के लिए नोएडा के युवक योजना के तहत पांच-छह गाड़ियां लेकर सिसाना पहुंचे। दुल्हैड़ा गांव के प्रधान बालकिशोर, बबलू, मेघा, विशू, नितिन, रिछपाल समेत कई लोगों पर हथौड़े से वार किया। इसके अलावा कई बरातियों को कार से कुचलने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

इस तरह वहां प्रधान समेत छह घायल हो गए। भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया गया तो वे धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को लेकर परिवार वाले मेरठ चले गए, जहां निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें