संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएम डैश बोर्ड पर जिले की रैकिंग में इस बार सुधार आ गया है। बागपत 32वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को इस तरह आगे भी कार्य करने की बात कही है, जिससे बागपत को पहले स्थान पर लाया जा सके।
शासन ने अक्तूबर माह की सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग जारी कर दी है। सितंबर माह में बागपत 32वें स्थान पर पहुंच गया था। मगर अक्तूबर माह की रैकिंग में काफी सुधार आया है और बागपत ने लंबी छलांग लगाते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग में विकास में छठा, राजस्व में 12वां व आईजीआरएस में 16वां स्थान मिला है। इस तरह सीएम डैश बोर्ड के सभी बिंदुओं पर बागपत की स्थिति फिलहाल ठीक मानी जा रही है। हालांकि डीएम ने अधिकारियों को आगे भी बेहतर कार्य करते रहने की बात कही है, जिससे रैंकिंग को एक नंबर तक लाया जा सके।