घर में घुसकर मारपीट का आरोप
ललिता का आरोप है कि गीता पक्ष के चार लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कान से कुंडल खींच लिए गए। ललिता ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर गीता ने भी पुलिस को शिकायत दी है। गीता का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में गीता और उसकी बेटी सिमरन घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सकीय सहायता दिलाई गई।
दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू
जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।