अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवती समेत दो घायल
एक अन्य हादसे में डीसीएम कॉलोनी दिल्ली निवासी कार्तिक और नंदनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
बिजरोल में भी हुआ हादसा
वहीं बिजरोल गांव में एक और सड़क दुर्घटना हुई। मध्य प्रदेश निवासी अभय की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।