आरोप है कि मोबाइल मांगने पर उक्त छात्रा ने वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह एवं वाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. डीसी मौर्य के साथ अभद्रता की। जिसके बाद वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक द्वारा छात्रा का यूएफएम कर दिया गया तथा मोबाइल फोन और उत्तर पुस्तिका को सील करके विश्वविद्यालय को साथ भेज दिया गया।
इलाहाबाद की रहने वाली एक छात्रा कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ी गई। छात्रा ने अभद्रता भी की। छात्रा का यूएफएम करते हुए विवि को उसकी उत्तर पुस्तिका सील कर मोबाइल फोन के साथ भेजी गई है। - डा राजवीर सिहं तोमर, प्राचार्य, श्री साईं महाविद्यालय फतेहपुर पुट्ठी