फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गया ‘प्रभु’ का आशीर्वाद

Fri, 26 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में बागपत को रेल मंत्री सुरेश प्रभु का पूरा आशीर्वाद मिला है। रेल मंत्री ने जहां दिल्ली-सहारनपुर रूट को दोहरीकरण का तोहफा दिया है, वहीं बागपत को पानीपत और मेरठ से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी बजट में रखा है। इससे बागपत में न सिर्फ नई ट्रेनें चलने का रास्ता खुलेगा, बल्कि बागपत कई अन्य जिलों से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


रेल बजट में इस बार बागपत को हाथों हाथ लिया गया है। दिल्ली-सहारनपुर रूट के दोहरीकरण कराने की मांग पिछले दो दशक से हो रही थी। प्रस्ताव तो कई बार गए। दो साल पहले रेल बजट में दोहरीकरण के सर्वे का प्रस्ताव तो आया, लेकिन घोषणा नहीं हो सकी। इस बार रेल मंत्री ने दिल्ली-शामली-टपरी-सहारनपुर के दोहरीकरण के लिए 1450 करोड़ रुपये का बजट रखा है। तीन साल में डबल लाइन पूरी करने का समय निर्धारित किया है।

2019 तक इस रूट पर डबल ट्रैक होगा और नई ट्रेनों की संभावनाएं बलवती होंगी। इसके अलावा बागपत को जोड़ते हुए पानीपत से मेरठ तक नई रेलवे लाइन को भी रेल बजट में रखा गया है। हालांकि इस को कई साल पहले बजट में चर्चा में लाया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। इस बार पानीपत से शामली होते हुए बागपत के दाहा, दोघट, टीकरी कस्बों को जोड़ती हुई मेरठ तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


 इससे बागपत सीधे पानीपत से जुड़ जाएगा। इसके लिए 1099 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके साथ ही बागपत में रेलवे लाइन पर दो ओवरब्रिज के लिए भी बजट रखा गया है। एक ओवरब्रिज अहेड़ा-बागपत और दूसरा बड़ौत एवं कासिमपुर खेड़ी के बीच बनाया जाएगा। बागपत के सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जितनी भी डिमांड रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की थीं, वे सभी मान ली गईं है। यहीं नहीं, बजट में उन्हें शामिल कर उनकी घोषणा की गई है। डबल ट्रैक के लिए 1450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इससे बागपत तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।

घोषणा पूरी हाेने पर ही बनेगी बात
बड़ौत। नगर निवासी जयपाल फौजी, सत्यवीर पंवार, जितेंद्र का कहना है कि घोषणाएं तो कर दी, अब उन पर अमलीजामा पहनाया जाए तो ही बात बनेगी। शालिनी तोमर, सोनू पंवार, अमित तोमर, सुमित तोमर, यशवीर तोमर ने रेल बजट की निंदा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी निशाने साधे। कहा कि वोट हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधि झूठे वादे करते है।

चारों सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में रेल बजट को मात्र खानापूर्ति बताया और गाजियाबाद, बागपत से सहारनपुर बेल्ट की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने इस बेल्ट के चारों सांसद से इस्तीफा दिए जाने की मांग की। मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा कि इस बजट में न तो इस रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन और न ही कोई अन्य नई पैसेंजर ट्रेन चलवाई। दो बार इस रूट का स्वयं रेलमंत्री सुरेश प्रभु सर्वे कर चुके हैं। फिर भी इस क्षेत्र की अनदेखी की गई। जबकि यहां के सांसद ने रेल बजट में इस रूट के लिए बड़े-बड़े वायदे किए थे। उन्होंने कहा कि बागपत जिले की इस अनदेखी पर इस बेल्ट के चारों संसदीय क्षेत्र के सांसदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें