फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में आफत की बारिश: भरभराकर गिरे पांच मकान, महिला समेत कई दबे, यमुना के बांध में रिसाव, जलमग्न हुईं फसलें

Wed, 12 Jul 2023 12:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में बारिश ने कहर मचाया हुआ है। बारिश के चलते पांच मकान भरभराकर गिर गए, जिनके मलबे में दबकर महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। उधर, यमुना के बांध में रिसाव होने से किसानों की फसल जलमग्न हो गईं हैं।
विज्ञापन
बारिश में पांच मकानों की छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने से सांकरौद गांव में बनाए गए बांध में रिसाव होने से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने मशक्कत कर बांध के रिसाव में पत्थर और मिट्टी डालकर बंद कर पानी को रोका। किसानों ने प्रशासन से बांध की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, बिनौली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बारिश के चलते पांच मकान भरभराकर गिर गए। 

विज्ञापन


यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। सांकरौद गांव में किसी जानवर के बिल से पानी का रिसाव होकर किसानों के खेतों में भर गया है। जिससे फसलें जलमग्न हो गईं। 
उधर, जलभराव की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसानों ने बांध के रिसाव को मशक्कत कर बंद किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ बांध में जानवरों के बिल की तलाश की। 

विज्ञापन

बताया गया कि ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, ग्रामीण देवेंद्र धामा, मनोज कुमार, विनोद, हरपाल सिंह, मुकेश, सुरेंद्र, राजवीर सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम से बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।

चंदायन में चार व दरकावदा में एक मकान गिरा, पांच घायल

बिनौली में मूसलाधार बारिश के चलते चंदायन गांव में चार व दरकावदा गांव में एक ग्रामीण के मकान गिर गए हैं। जिनके नीचे दबकर तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: श्मशान घाट में जगह पड़ गई कम, टीनशेड के नीचे सामूहिक अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गांव

बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से दरकावदा गांव में इरफान पुत्र रमजान के मकान जमींदोज होकर गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर फातिमा पत्नी रमजान, फरजाना पत्नी इरफान दब गए। जिन्हें ग्रामीणों ने निकालकर सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन

उधर, चंदायन गांव में पनकेश पुत्र महेंद्र, ओमबीर पुत्र महिपाल, जहीरु पुत्र शहीद, सलीम पुत्र सिजवाल के मकान भी गिर गए। यहां मकानों के नीचे दबकर गीता पत्नी पनकेश, प्रिंस पुत्र पनकेश, शहजाद उर्फ गुल्लू सलीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें