फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में बागपत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों का इलाज कराने में बागपत का प्रदेश में चौथा स्थान
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में शामली का दूसरा और मेरठ 45 वें स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने में जिले का प्रदेश में प्रथम तथा कार्ड धारकों को इलाज उपलब्ध कराने में चौथे स्थान पर है। कार्ड बनाने में शामली जनपद दूसरे तथा मेरठ 45वें स्थान पर है। पात्रों को इलाज उपलब्ध कराने में मेरठ जनपद का 26वां स्थान है। जिले में 31 अगस्त तक दो हजार 869 लोगों ने योजना का लाभ उठाया है।
सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत 2011 की जनगणना के आधार पर सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत दुर्बल, आवासहीन, बेसहारा, भूूमिहीन, मजदूर व गरीब वर्ग के व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज प्रदान कराया जाता है। जिले में अब तक 19 हजार 636 परिवारों के 62 हजार 788 गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके है। जिले में गोल्डन कार्ड धारकों के इलाज के लिए सात राजकीय और आठ निजी अस्पतालों को रजिस्टर्ड किया गया है। इन अस्पतालों में 31 अगस्त तक दो हजार 869 पात्रों को दो करोड़ 72 लाख रुपये का इलाज दिया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि अंतर्गत प्रति लाख व्यक्तियों पर जिले का गोल्डन कार्ड बनाने में प्रथम तथा कार्ड धारकों को इलाज उपलब्ध कराने में प्रदेश में चौथा स्थान है।
विज्ञापन

प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाने वाले प्रथम पांच जनपद
बागपत। प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाने में बागपत के बाद शामली दूसरे, महोबा तीसरे, हापुड़ चौथे तथा कासगंज पांचवें स्थान पर है। वहीं कार्ड बनाने में मेरठ का 45वां स्थान है।
कार्ड धारकों का इलाज कराने वाले प्रथम पांच जिले
बागपत। गोल्डन कार्ड धारकों को नि:शुल्क इलाज कराने में बरेली प्रथम, गौत्तमबुद्ध दूसरे, बनारस तीसरे, बागपत चौथे तथा भदौही पांचवें स्थान पर है। मेरठ जनपद कार्ड धारकों को इलाज उपलब्ध कराने में प्रदेश में 26वें स्थान पर है।
विज्ञापन

आठ कोरोना संक्रमितों का भी चल रहा इलाज
बागपत। जिले में आठ कोरोना संक्रमितों का इलाज भी गोल्डन कार्ड के अंतर्गत कराया जा रहा है।
निर्देश दिए
बागपत। शनिवार को आरोग्य मित्रों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीएमओ डॉ आरके टंडन ने कार्ड धारकों का वेरिफिकेशन, प्रवासी मजदूरों को चिह्नित कर उनका डाटा तैयार करने तथा कोरोना की गाइड लाइन के आधार पर पात्रों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें