फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई, एक घंटा बंद रही पेराई

Sun, 28 Jan 2024 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
रमाला चीनी मिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड आने से पहले आग पर काबू पाया। आग लगने से चीनी उत्पादन और गन्ना पेराई एक घंटा बंद हो गई। मिल के प्रधान प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह को चार बजे शॉर्ट सर्किट से मिल हाउस की टरबाइन में आग लग गई। लेकिन गनीमत रही की इससे कोई हताहत नहीं हुआ।टरबाइन में भरे डीजल और बैगास के आग के आग पकड़ने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मिल अधिकारीयों ने टरबाइन में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।अफरातफरी के बीच मिल कर्मचारियों और केन यार्ड गेट पर गन्ना तुलवाने के लिए खड़े किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टरबाइन में आग लगने से विद्युत उत्पादन बाधित हुआ तो चीनी उत्पादन और पराई एक घंटा बंद हो गई थी। मिल इंजीनियरों ने जल्द ही टरबाइन को ठीक कर जल्द ही मिल चालू कर दी। उन्होंने ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर बताया कि पम्प गर्म होने से शार्ट सर्किट हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें