फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: फर्नीचर व सैनेट्री शोरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Thu, 09 Dec 2021 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात एक फर्नीचर व सैनेट्री की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक फर्नीचर व सैनेट्री की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दमकल को दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


रटौल निवासी सलीम पुत्र अहमद हसन की ढिकोली-बंथला मार्ग के रटौल बस स्टैंड पर रटौल फेब्रिकेशन ग्रुप के नाम से फर्नीचर व सेनेट्री की दुकान है। दुकान पर सलीम के भाई यादू व कलीम बैठते है। बुधवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।  

यह भी पढ़ें: CDS Bipin Rawat Death: शिष्य बिपिन रावत के निधन पर छलक आईं गुरु की आंखें, उठे और सिर्फ इतना ही बोल पाए...
विज्ञापन


बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। गुरुवार सुबह करीब दो बजे ग्रामीणों ने आग की सूचना दुकान मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
आग लगने से 45 से 50 लाख का नुकसान हुआ
बताया गया कि दुकान के निचले फ्लोर पर रखा सैनेट्री का सामान, पेंट बाल्टी व डिब्बे, पुट्टी के कट्टे, समोसम, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन समेत लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित के भाई ताज के अनुसार दुकान में तकरीबन 45 से 50 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि असमाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगाई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों को अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें