फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बैंक से बाइक पर बड़ाैत आ रहा था एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, अचानक माैत बनकर आ गई नीलगाय

Sat, 28 Sep 2024 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का रहने वाला रितेश यादव (32) शुक्रवार की शाम कैनरा बैंक लूंब से बाइक पर बड़ौत आ रहा था। इसी दाैरान एक नीलगाय बाइक से टकरा गई। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का रहने वाले रितेश यादव (32) की शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में माैत हो गई। वह कैनरा बैंक लूंब से बाइक पर बड़ौत आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास पहुंचा, तो सामने से अचानक नील गाय आ गई। जिससे बाइक टकराने पर रितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि रितेश यादव कैनरा बैंक लूंब में एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह बड़ौत में किराए पर शाहमल कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार की शाम बैंक से ड्यूटी पूरी कर जब रितेश बाइक से वापस लौट रहे थे तो बावली गांव के पास दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और बाइक उससे टकरा गई।

टक्कर होने के बाद बाइक  रितेश सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब घायल अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो रितेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस रितेश यादव को लेकर सीएचसी पर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने रितेश यादव को मृत घोषित कर दिया। एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर की मौत से बैंक कर्मचारियों व परिजन गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें