मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का रहने वाला रितेश यादव (32) शुक्रवार की शाम कैनरा बैंक लूंब से बाइक पर बड़ौत आ रहा था। इसी दाैरान एक नीलगाय बाइक से टकरा गई। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का रहने वाले रितेश यादव (32) की शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में माैत हो गई। वह कैनरा बैंक लूंब से बाइक पर बड़ौत आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास पहुंचा, तो सामने से अचानक नील गाय आ गई। जिससे बाइक टकराने पर रितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि रितेश यादव कैनरा बैंक लूंब में एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह बड़ौत में किराए पर शाहमल कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार की शाम बैंक से ड्यूटी पूरी कर जब रितेश बाइक से वापस लौट रहे थे तो बावली गांव के पास दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और बाइक उससे टकरा गई।
टक्कर होने के बाद बाइक रितेश सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब घायल अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो रितेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस रितेश यादव को लेकर सीएचसी पर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने रितेश यादव को मृत घोषित कर दिया। एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर की मौत से बैंक कर्मचारियों व परिजन गमगीन हैं।