यूपी सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा से विधायक केपी मलिक यूपी सरकार में राज्य मंत्री है। अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोटो लगाकर उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद लोगों के पास मैसेज कर रुपये मांगे। हालांकि कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी होने पर राज्य मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।