फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर पूर्व सैनिक को मारी गोली, दो बदमाशों ने घेरकर की वारदात, मेरठ रेफर किया

Tue, 27 May 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गुराना मार्ग निवासी पूर्व सैनिक राजकुमार और दिलीप विहार निवासी अमरदीप का गैराज है। राजकुमार गैराज के पीछे शौच करने गए थे। तभी दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित बालाजी गैराज के पास सोमवार रात पूर्व सैनिक राजकुमार को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुराना मार्ग निवासी पूर्व सैनिक राजकुमार शहर के दिलीप विहार कालोनी निवासी अमरदीप के साथ साझे में बालाजी गैराज चलाते हैं। अमरदीप ने बताया कि सोमवार रात दोनों गैराज में बैठे हुए थे। करीब नौ बजे राजकुमार शौच करने के लिए गैराज के पीछे की तरफ गए। 
 

वहां पर दो बदमाशों ने राजकुमार पर गोली चला दी। इसमें एक गोली राजकुमार के पैर में लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग गए। इसके बाद घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजकुमार को मेरठ रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन

इस मामले में बड़ौत कोतवाली पुलिस का कहना है कि अमरदीप की तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायल के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें