फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, खून से लाल हुआ फर्श, लव मैरिज और प्रॉपर्टी पर टिकी जांच

Sun, 23 Nov 2025 12:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बावली गांव में बुजुर्ग सत्तो की हत्या करके हत्यारों ने शव को बर्तनों की मेज पर रख दिया और फरार हो गए। सत्तो की एक बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया था। वहीं संपत्ति का भी मामला हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सत्तो की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के बावली गांव में शुक्रवार रात बुजुर्ग विधवा महिला सत्तो (65) की घर में ही गला घोंटकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव घर के बरामदे से कमरे में घसीटकर कमरे में बर्तनों की मेज पर रखकर हत्यारोपी भाग गए। शनिवार को एएसपी प्रवीण कुमार, सीओ विजय कुमार ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

 

किरठल गांव निवासी रेखा ने शनिवार सुबह अपनी मां सत्तो निवासी बावली के पास कई बार फोन किया, लेकिन सत्तो ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद रेखा ने पड़ोसन सरोज को फोन करके घर जाकर मां सत्तो से बात कराने के लिए कहा। 
 

सरोज और शिमला ने घर के बाहर आकर बुजुर्ग महिला सत्तो को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दोनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सत्तो बर्तनों की मेज पर मृत पड़ी हुई मिली। बरामदे से लेकर कमरे में खून फैला हुआ मिला। 
 

सरोज और शिमला ने रेखा समेत अन्य परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।
 

पति की मौत और चार बेटियों की हो चुकी है शादी
सत्तो के पति पूरन की मौत वर्ष 2004 में बीमारी के चलते हो गई थी। उनकी चार बेटियां रेखा, रीना, मीनाक्षी और रमा की शादी हो चुकी है। घटना का पता चलने पर उसकी चारों बेटियां भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
 

संपत्ती विवाद और बेटी के प्रेम विवाह के बिंदु पर भी जांच शुरू
सत्तो की हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के कई लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सत्तो के परिवार के पास गांव में तीन प्लॉट और एक मकान हैं। एक मकान पहले रीना के नाम था, जिसे बाद में दूसरी बहन मीनाक्षी ने खरीद लिया था। उसका निर्माण कार्य चल रहा था। 
 

इसके अलावा अनुसूचित जाति की सत्तो की बेटी मीनाक्षी ने गांव के ही मोनू पंडित से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके कुछ समय बाद दोनों के परिवारों में समझौता हो गया था। हालांकि पुलिस ने संपत्ति विवाद, बेटी के प्रेम विवाह से लेकर कई बिंदुओं को अपनी जांच में शामिल कर लिया है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
बावली गांव की बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसमें कई बिंदुओं पर पुलिस की टीमों को लगाया गया है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें