बागपत जनपद में एक बुजुर्ग महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। पूरे मामले की सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये था मामला
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गुरुवार की दोपहर घर में घुसकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।
इस मामले में ही गुरुवार की देर शाम महिला के पुत्र ने थाने में चोरी की तहरीर दी। जिसमें उसने पड़ोसी राजू पर घर में घुस कर 50 हजार रुपये चोरी करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।