ई-रिक्शा सीज होने और इस कारण विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने पर चालक अंकित कुमार ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
फैजपुर निनाना गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंकित कुमार ई-रिक्शा चलाता था। छह दिन पहले यातायात पुलिस ने अंकित कुमार के ई-रिक्शा का छह हजार रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया। इसका पता चलने पर अंकित और उसकी पत्नी के बीच तनातनी हो गई। उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से अंकित तनाव में था और बृहस्पतिवार रात उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार सुबह इस बात का पता चलना। परिजन उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिसकर्मियों ने अंकित के परिजनों से पूछताछ भी की।
पुलिस प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि चालान व सीज करने की कार्रवाई उन सभी पर होती है, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। यातायात पुलिस पर आरोप निराधार हैं। जांच अधिकारी बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Baghpat: खेत से लौट रहे किसान की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, जो भी बचाने आया, उस पर किया हमला