बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां ट्रैक्टर सवार दो किसानों में रास्ता न देने पर ऐसी ठनी कि दोनों ने ही एक इंच भी पीछे हटने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टरों के बम्पर भिड़ाकर आपस में जोर आजमाइश का स्टंट कर डाला। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर आपस में फंस गए। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में एक अन्य ट्रैक्टर की सहायता से दोनों ट्रैक्टर निकाले गए। वहीं एक चालक को ट्रैक्टर समेत पुलिस चौकी ले आई तो दूसरा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
बिनौली थानाक्षेत्र के दोझा गांव में ट्रेक्टर पीछे हटाकर रास्ता नही देने पर दो ट्रक्टरों के चालकों में ठन गई। दोनों ने ही एक इंच भी पीछे हटने से मना कर दिया, रास्ते के लिए किसी की भी जान की परवाह किए बगैर ट्रेक्टरों के बम्फर भिड़ाकर जोर आजमाइस स्टंट किया। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर फंस गया। ट्रैक्टरों की जोर आजमाइस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।