शहर की पुरानी तहसील मोहल्ला के रहने वाले बाबू ने बताया कि 30 नवंबर की रात उसका बेटा इस्लाम शराब के नशे में धुत होकर घर आया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उन्हें गालियां देने लगा। पिता ने विराेध किया तो कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर पिता ने गाली दी तो इस्लाम ने घर में रखी फूंकनी उठाकर हमला कर दिया। पिता को बुरी पीटा, फूंकनी मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। पत्नी और पुत्रवधू ने किसी तरह उसे बचाया तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर शिकायकर्ता के बेटे इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।