फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु नरेशनाथ गिरफ्तार: कोलकाता में भिक्षु बना घूम रहा था दो दोस्तों की हत्या का आरोपी, 25 हजार का था इनाम

Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में अंकित और इसरार की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अंकित और इसरार के फाइल फोटो। वह गड्ढा जिसमें से शव निकाले। फरार साधु नरेशनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में सिंगौली तगा गांव निवासी अंकित और उसके दोस्त इसरार की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नरेशनाथ पुलिस से बचने के लिए कोलकाता के एक मंदिर में भिक्षु बनकर रह रहा था।

विज्ञापन


नेपाल भागा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद नरेशनाथ पहले नेपाल भाग गया था। वहां बाढ़ आने के बाद वह वापस कोलकाता लौट आया। पश्चिम बंगाल में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां डेरा डाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दबाए गए थे दोनों शव
25 जुलाई को अंकित और इसरार की हत्या के बाद दोनों के शव लहचौड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। पुलिस ने उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर मंदिर परिसर से दोनों के शव बरामद किए थे।

दूसरा शिष्य भी हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दूसरे शिष्य कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है।

पूछताछ के लिए बागपत ला रही पुलिस
नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बागपत लेकर आ रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें