डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल
बुधवार को जिला अधिकारी अस्मिता लाल ने एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से दोनों बच्चियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों नवजात बच्चियों को नई पहचान देने का निर्णय लिया।
'नव्या' और 'समायरा' नाम से मिलेगी पहचान
डीएम ने एक बच्ची का नाम नव्या और दूसरी का समायरा रखा। अब दोनों बच्चियों की आधिकारिक पहचान इन्हीं नामों से होगी। नामकरण के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभागों ने आवश्यक अभिलेखों में भी उनके नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रोबेशन विभाग करेगा देखभाल
डीएम ने दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी प्रोबेशन विभाग को सौंप दी है। विभाग उनकी देखभाल करेगा और नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा। जब तक दोनों बच्चियों को किसी पात्र और जरूरतमंद परिवार को गोद नहीं दिया जाता, तब तक उनकी देखरेख प्रोबेशन विभाग की निगरानी में की जाएगी।