बागपत। जिले में बुखार इस कदर हावी हुआ की अस्पतालों से दवा ही खत्म हो गई। मरीजों को रोग से संबंधित अलग तरह की दवा दी जा रही है। जिला अस्पताल में लोग भटके रहे। कुछ मरीजों तो बाहर से दवा लेनी पड़ी। यही आलम अन्य सीएचसी का है।
जिला में बुखार बेकाबू हो गया है। इसके चलते जनपद में 25 लोगों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल और सीएचसी में जरूरत की दवा खत्म हो गई है। जिला अस्पताल में बुधवार को दवा लेने के लिए मरीज भटकते रहे, लेकिन उन्हें जरूरत की दवा नहीं मिली।
यह ही हालत सीएचसी बागपत समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का है, जहां पर दवा की कमी है। मरीजों के अनुसार जिन स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या कम है वहां से दवा मंगवाकर लोगों को दी जा रही है।
मरीजों के अनुसार जिला अस्पताल में खांसी के पीने की दवा भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा एंटी ब्योटिक दवाई एमोक्शी भी खत्म चल रही है। मरीज देवेंद्र, उस्मान, फुरकान, दिलशाद, बिजेंद्र ने बताया डॉक्टर ने उन्हें खुजली की दवाई लिखी थी। वह औषधि कक्ष में गए तो उन्होंने दवा खत्म होने की बात कही।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया सीएचसी में फिलहाल दवा खत्म नहीं है, लेकिन हर मरीज को दवा सही मात्रा में दी जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल में भरपूर मात्रा में दवा है।
हर मरीजों को बीमारी से संबंधित दवा जा रही है।