फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाईदूज मनाकर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, दो बहनें बोलीं, भइया चला गया, अब किसके साथ मनाएंगे त्योहार

Sun, 03 Nov 2024 02:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बाइक सवार पिता को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक ने ही अस्पताल तक पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली में दरकावदा तिराहे के पास भैयादूज मनाकर लौट रहे टयोढ़ी गांव के बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों पांचली खुर्द से भैयादूज मनाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक ने दोनों घायलों को उठाकर बिनौली सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 

 टयोढ़ी गांव के रहने वाले संजीव (40) रविवार की सुबह अपने बेटे चिराग (10) के साथ बिनौली के पास स्थित पांचली खुर्द में अपनी बहन के यहां भैयादूज मनाने गया था। रविवार दोपहर लौटते समय जैसे ही बिनौली गांव में दरकावदा तिराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक दोनों घायलों को उठाकर बिनौली सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताया कि मृतक संजीव अपने परिवार में इकलौता बेटा था। संजीव के परिवार में दो बेटी और बेटा चिराग थे। 
 
विज्ञापन

बुझ गया परिवार का चिराग
संजीव एकलौता बेटा था। संजीव के परिवार में दो बड़ी बेटी और छोटा बेटा चिराग थे। हादसे में संजीव के साथ उसके एकलौते बेटे चिराग की भी मौत हो गई। चिराग की दोनों बड़ी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें