UP News : यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत की बेटियों का जलवा देखने को मिला। महिला होनहार शूटरों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं। वहीं, डीएम महिलाओं को पुरस्कृत किया है।
यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राइफल एसोसिएशन जौहड़ी की दो होनहार महिला शूटरों ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। शुक्रवार को डीएम ने दोनों महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
एसोशियेशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि बीती 18 से 26 जुलाई तक तुगलकाबाद दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उनकी रेंज के करीब दस शूटरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर वोमेन में आशु तोमर ने स्वर्ण पदक, डोली ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ व यूथ वोमेन स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है।
इसके अलावा रेंज के देव, दक्ष, कनिष्क, आदि, नमन ने नार्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने पदक विजेता महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।