सिपाही विपिन की फाइल फोटो और रोता बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय के लुहारा गांव निवासी सीआरपीएफ के सिपाही विपिन कुमार (35) की बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह सिपाही का शव गांव लाया गया, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के सिपाही की मौत होने से गांव में शोक छा गया।
सिपाही के शव पर विलाप करती पत्नी और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
लुहारा गांव निवासी विपिन कुमार 2015 में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान में दिल्ली के लोधी मार्ग स्थित निदेशालय में चल रही थी। बताया कि दो दिन पहले विपिन कुमार को पेट में दर्द होने की समस्या हुई। इस पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
बिलखता सिपाही विपिन का बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन मेरठ के अस्पताल में उपचार के बाद सिपाही विपिन कुमार की मौत हो गई। सीआरपीएफ के सिपाही की मौत की सूचना परिजनों ने मुख्यालय पर दी। इसका पता चलने पर सीआरपीएफ के जवान तिरंगे में लिपटा हुआ शव लेकर लुहारा गांव पहुंचे, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही विपिन कुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बेटा पापा-पापा कहकर रोता रहा।