फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पूर्व विधायक की हत्या का मामला: अदालत ने तीन आरोपियों को किया दोषमुक्त, गोलियों से भूनकर किया था मर्डर

Mon, 05 Jun 2023 09:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त किया है। बताया गया कि पूर्व विधायक की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में भाजपा के पूर्व विधायक त्रिपाल धामा हत्याकांड में न्यायालय से तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया, जबकि इस हत्याकांड के दो आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई थी। जिन पर अभी न्यायालय में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन


अधिवक्ता रमन कुमार चौधरी ने बताया कि आठ जनवरी 2012 को बिनौली के रहने वाले बरनावा से भाजपा के विधायक रहे त्रिपाल धामा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के भतीजे नितिन धामा ने बिनौली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने विकास उर्फ विक्की, प्रदीप, मोहित शर्मा, विकास उर्फ छोटा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर हत्या की घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

अधिवक्ता ने बताया कि नाबालिग आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड को भेज दी गई, जबकि आरोपी विकास उर्फ छोटा जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। जिसके चलते विकास उर्फ छोटा की पत्रावली भी अलग कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: व्यापारी ने टिकैत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन

पूर्व विधायक हत्याकांड में आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रदीप और मोहित शर्मा की पत्रावली की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वितीय एससीएसटी विशेष न्यायालय में हुई। जिस पर सोमवार को सुनवाई के बाद न्यायाधीश विजय राजे सिसौदिया ने साक्ष्य के अभाव में विकास उर्फ विक्की, प्रदीप और मोहित शर्मा को दोषमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस

पंजाब जेल में बंद है विकास उर्फ छोटा
अधिवक्ता रमन सिंह चौधरी ने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद फरार होने वाला विकास उर्फ छोटा एक मुकदमे में पंजाब में पकड़ा गया। वह अब पंजाब की जेल में बंद बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें