बागपत के कोताना गांव में 44 वर्षीय प्रमोद पुत्र मांगेराम की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। प्रमोद रविवार रात गांव में रामलीला देखने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह शव मिलने की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अंशु जैन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।