फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: 'मेरी मौत से किसी का कोई ताल्लुक नहीं', स्टेटस लगा आढ़ती के बेटे ने जान दी, गले पर तमंचा सटा मारी गोली

Thu, 27 Aug 2026 09:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Young man commits suicide: रटौल कस्बे निवासी आढ़ती इसरत चौधरी का बेटा सामरान कई दिनों से परेशान सा था। परिजनों ने कई बार पूछा मगर उसने हर बार सब ठीक है, कहकर बात टाल दी। इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
सामरान का फाइल फौटो और मौत से पहले लगाया स्टेटस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ले के रहने वाले आढ़ती इसरत चौधरी के बेटे सामरान (24) ने बृहस्पतिवार शाम को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। उसके एक घंटे बाद शाम करीब छह बजे घर में गले पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां भीड़ लग गई। परिवार वाले घायल सामरान को दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

इसरत चौधरी कई साल से रटौल की मंडी में आढ़त का काम करते हैं और वह सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनके अनुसार उनका बेटा सामरान कार चालक था, जो पिछले कई दिन से परेशान चल रहा था। इंस्टाग्राम पर मायूसी वाली वीडियो भी अपलोड करता रहता था। परिवार वालों ने कई बार उससे इस बारे में जानकारी करने का प्रयास किया मगर उसने सबकुछ ठीक होने की बात कहते हुए कुछ नहीं बताया। 
 

बृहस्पतिवार दोपहर उसने सेंट मेरी इंटर कॉलेज में जाकर अपनी वीडियो बनाई। उस वीडियो को उसने इंस्टाग्राम के स्टेट्स पर लगाया और उसके साथ लिखा कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। उस स्टेटस को कई लोगों ने देखकर मजाक समझा।
 

यह स्टेटस लगाने के एक घंटे बाद घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सामरान घायल अवस्था में पड़ा मिला, उसके गले में गोली लगी हुई थी। परिवार वाले घायल को उठाकर दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सामरान आठ भाई बहनों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है कि घर में तमंचा कहां से आया और उसने खुद को गोली क्यों मारी।
 

स्टेटस को मजाक न समझते तो बच सकती थी जान
सामरान ने जब अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होने की बात लिखकर स्टेटस लगाया तो उसके कई दोस्तों ने देखा, मगर वह इसे मजाक समझ बैठे। सामरान ने जब खुद को गोली मारी तो उनको अहसास हुआ कि यह मजाक नहीं था। वह इसे मजाक न समझते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
रटौल में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसका कारण अभी पता नहीं चल सका। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर घर की तलाशी लेकर तमंचा बरामद किया जाएगा। 
-रोहन चौरसिया, सीओ।

ये भी देखें...
यूपी: जयंत चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ, हम उनको सिखाएंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें