फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : जिम जा रहे चार युवकों की बाइक व ईको में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अग्रवाल मंडी टटरी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी थानाक्षेत्र में  मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर चौहलदा नहर के पास जिम जा रहे चार युवकों की बाइक की ईको कार के साथ आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड का रहने वाला जिशान (20) पुत्र नौशाद, इरशाद पुत्र नानु मलिक निवासी इस्लामनगर, साबिर पुत्र गुलफाम निवासी ईदगाह मोहल्ला व शोएब निवासी निकट टेलीफोन एक्सचेंज बुधवार निकट दोपहर  चौहलदा नहर के पास स्थित जिम में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-हरी टोपी, झंडे और डंडे के साथ पंचायत में कूच करें किसान
विज्ञापन


बताया कि मेरठ बागपत नेशनल हाइवे पर जैसे ही चौहलदा नहर के पास पहुंचे, तो मोड़ पर मेरठ की तरफ से आ रही ईको कार के साथ उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें इरशाद व जिशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साबिर व शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर मृतकों के परिवार वालो में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें