फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: स्कूल से अचानक लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा, खेत में मिला बैग, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस

Wed, 23 Nov 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र से बुधवार सुबह स्कूल पहुंची कक्षा नौ की छात्रा अचानक लापता हो गई। सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं कई थानों की पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
खेत में मिला छात्रा का बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार को एक स्कूल से कक्षा नौ की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया कि अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के दलीप सिंह इंटर कालेज में कक्षा नो  की छात्रा रहस्मय ढंग से गायब हो गई।

विज्ञापन




परिजनों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। कि थानों की फोर्स सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और छात्रा कि तलाश में जुट गए। भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद, डॉग स्क्वायड की मदद से छात्रा की तलाश जारी।

अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के बिलोचपुरा निवासी (16) कक्षा नो की छात्रा सुबह अपनी मां सुमन के साथ विद्यायल आई थी। करीब एक घंटे बाद ही छात्रा के गायब होने की सूचना परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 30 को मेरठ आएंगे सीएम योगी, 10 से 15 हजार बुद्धिजीवी वर्ग के लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

विज्ञापन

बिलोचपुरा से काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने विद्यायल में छात्रा अंजलि की जानकारी मांगी तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को जानकारी दी तो मोके पर कई थानों की फोर्स पहंची, गन्ने के खेत मे छात्रा का स्कूल बैग बरामद किया गया है।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से खेतों में कॉबिंग की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नही मिला है। मोके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ने घटना की जानकारी ली और पुलिस से जल्द कार्रवाई की बात कही। वहीं परिजन बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें