फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 'गुड बाय' परिजनों को मैसेज भेजा और 12वीं के छात्र ने लगा ली फांसी, गांव में तनाव

Tue, 07 Oct 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के किरठल गांव में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने मरने से पहले परिजनों को 'गुड बाय' मैसेज भेजा था।  दस दिन पहले दर्ज हुए मुकदमे से वह तनाव में था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे गांव में तनाव फैल गया।

विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो व मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक ने आत्महत्या से पहले परिजनों को 'गुड बाय' मैसेज भेजा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किरठल गांव निवासी 12वीं का छात्र बीती शाम कमरे में गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव उतारने से इनकार करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: लाडला ‘किट्टू’ हुआ लापता, बच्चों की आंखें नम... ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 10 हज़ार का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि युवक पर करीब दस दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से बातचीत की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें