फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेंड कर रहा 'बैटल ऑफ बागपत', लोग बोले-न भूले हैं-न भूलेंगे, सेल्फी वालों से परेशान चाचा ने लुक किया चेंज

Wed, 22 Feb 2023 08:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : सोशल मीडिया पर 'बैटल ऑफ बागपत' फिर से ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि न भूले हैं - न भूलेंगे। उधर, चाट वाले चाचा ने सेल्फी वालों से परेशान होकर लुक ही चेंज कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में चाट वालों के बीच दो साल पहले हुए झगड़े के बाद मशहूर हुए चाट वाले चाचा ने एक बार फिर अपना लुक चेंज कर लिया है। उन्होंने अपने बाल कटवाने का कारण सेल्फी से परेशान होना बताया है।

विज्ञापन


दो साल पहले नगर में चाट वालों के समूह के बीच लड़ाई हुई थी। झगड़े के दौरान हरेंद्र अपने बालों के चलते सुर्खियों में आ गया था। लोग इन्हें बागपत के आइंस्टीन चाचा कहकर बुलाने लगे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों गुटों के लोगों को पकड़कर थाने भी लेकर आई, लेकिन फिर बाद में छोड़ दिया।

दो साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बैटल ऑफ बागपत ट्रेंड करने लगा है। ट्विटर यूजर विवेक शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, न भूले हैं - न भूलेंगे, 22 फरवरी, सन 2021 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्वतंत्र भारत का प्रथम चाट विद्रोह हुआ था। इस भीषण युद्ध में शामिल समस्त पराक्रमी योद्धाओं को नमन।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
विज्ञापन


चाचा चाट वाले नाम से मशहूर हरेंद्र ने बताया कि आए दिन दूर-दराज व जनपद के लोग दुकान पर आते हैं और सेल्फी लेते हुए झगड़े का कारण पूछते थे। बार-बार झगड़े का कारण बताने से तंग आकर अपना लुक चेंज कर दिया। हरिद्वार जाकर बाल कटवा लिए। ताकि लोग उन्हें न पहचाने, लेकिन उनके बाल कटवाने के बाद फिर से एक बार वे चर्चाओं में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें