फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चंद्रशेखर का बयान, बोले- अग्निपथ योजना को लेकर देश में होगा बड़ा आंदोलन

Sat, 09 Jul 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए भी खिलवाड़ है और युवाओं के भविष्य के साथ भी। पहले किसानों को ठगने का प्रयास किया गया था। किसान तो आंदोलन कर जीत गए, लेकिन युवा अभी इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसका एक बड़ा कारण बेरोजगारी है। देश के बल यानी युवाओं को खत्म करने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।

विज्ञापन


भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण शनिवार को बड़ौत के रविदास छात्रावास में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षाएं व अन्य कुछ समस्याएं चल रही हैं, उसके बाद अग्निपथ को लेकर आंदोलन किया जाएगा और यह आंदोलन सरकार की जमीन हिला देगा। चंद्रशेखर ने कहा कि बागपत जनपद में पुलिस अपराधियों का संरक्षण कर रही है और पीड़ितों को परेशान कर रही है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है, जिससे किसान और शोषित वर्ग के लोग अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण देना बंद नहीं किया तो बागपत में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यहां के एक प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबू पर भी झूठा मुकदमा लगा कर जेल भेज दिया गया है। किसी की कोई सुनने वाला नहीं है। एसपी बागपत से भी बात की गई है क्योंकि एस, एसटी मुकदमों में सुप्रीम कोर्ट ने भी गिरफ्तारी के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन तीन-तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।  चंद्रशेखर ने कहा कि बागपत एक क्रांतिकारी धरती है और यहां पर बड़े आंदोलन बहुजन समाज द्वारा किए गए हैं आगे भी होते रहेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश
विज्ञापन


प्रशासन को भनक नहीं, कार्यक्रम संबोधित कर गए चंद्रशेखर
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बड़ौत पहुंचे और रविदास छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि चंद्रशेखर के आने की सूचना नहीं है। बताया कि प्रशासन ने कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं दी हैै। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर के नगर में कार्यक्रम मेें आने की कोई सूचना नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें