फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल

Sun, 15 Jan 2023 03:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
आग से सामान जलकर हुआ राख। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार को एक सिपाही के घर में गैस सिलिंडर से आग लग गई। आग लगने से सिपाही की पत्नी झुलस गई। बताया गया कि हादसे के वक्त सिपाही गाजियाबाद में ड्यूटी पर तैनात थे।

किराए पर रहता है सिपाही का परिवार
पुलिस के अनुसार सिपाही सतबीर का परिवार देशराज मोहल्ला में मनोज चौहान के मकान में किराए पर रहता है। वहीं रविवार को घर पर सिपाही की पत्नी काजल, साली मनीषा, पांच साल की बेटी रिया और बेटा देविश मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
रसोई में खाना बना रही थी पत्नी
बताया गया कि सिपाही की पत्नी काजल रसोई में खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। वहीं आग बुझाने के दौरान काजल झुलस गई।
विज्ञापन

3 of 6
घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि काजल और मनीषा ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उनके बाल भी आग की चपेट आ गए। आग बढ़ने पर उन्होंने शोर मचा दिया और बच्चों को बाहर निकाला।

4 of 6
आग से झुलसी सिपाही की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

5 of 6
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद में तैनात है सिपाही
वर्तमान में सतबीर की तैनाती गाजियाबाद है। वह रविवार को ड्यूटी पर थे। वहीं हादसे की जानकारी लगने पर सतबीर घर पहुंचे और पत्नी का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आग लगने से हुआ एक लाख का नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों के अनुसार आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें