फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News : हादसे में बुझे दो घरों के चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए घटना की तस्वीरें

Sun, 15 Jan 2023 02:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में घायल। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि सिनौली गांव से रविवार को बड़ौत एक शादी में कन्यादान देने जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
वहीं राहगीरों ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि मृतक प्रवीण (50) पुत्र हरिकिशन व प्रदीप उर्फ सतीश (64) पुत्र भंवर सिंह सिनौली गांव के रहने वाले थे।

4 of 5
बागपत में दर्दनाक हादसा - फोटो : amar ujala
रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर गांव के ही संतोष शर्मा की बेटी की शादी में कन्यादान देने जा रहे थे, जब दोनों बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सरस्वती हॉस्पिटल के सामने पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे शबगा गांव के एक युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रवीण व प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि शबगा निवासी घायल सोनू का उपचार चल रहा है। उधर, एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें