फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे और नांगल प्रधान समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 20 Jun 2025 05:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

विकास भवन में किसान दिवस पर भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेशपाल सिंह से मारपीट की गई थी। उनकी नाम पर घूंसा मारा गया था। इसी मामले में नरेश टिकैत के भांजे को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
किसान दिवस पर हंगामा करते किसान। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस पर भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष एवं रिटायर्ड दारोगा चौ. नरेशपाल सिंह से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी, भाकियू के कार्यकर्ता एवं प्रधान बिजेंद्र सिंह और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 

भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल ने बताया कि वह किसान दिवस में किसानों की समस्या लेकर आए थे। वहां पर बिजेंद्र और राजेंद्र ने लोगों को उकसाया। बिजेंद्र ने 10-12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। भारी चीज से नाक पर वार करके जख्मी कर दिया गया और संवेदनशील अंगों पर भी वार किए गए। 
 

इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने अपर पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौजिजाबाद नांगल के प्रधान बिजेंद्र और भगवानपुर गांव के राजेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
 

जब झगड़ा हुआ, तब मैं मुजफ्फरनगर था
किसान दिवस में मैं शामिल होने नहीं गया, उस समय किसी काम से मुजफ्फरनगर गया हुआ था। वहीं पर किसान दिवस में झगड़ा होने की जानकारी मिली और डेढ़-दो घंटे बाद विकास भवन में पहुंचा। वहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद निपटाने का प्रयास किया। मुझे क्यों नामजद किया गया, यह पता नहीं है। पुलिस की जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
-राजेंद्र चौधरी, भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष के भांजे

यह भी देखें...
Muzaffarnagar:जिन्हें दूध पिलाया, उन्हें जहर देते हुए न हाथ कांपे न कलेजा; प्रेम-प्रसंग में मां ने कर दी हत्या    
 
विज्ञापन

दबाव में हुई कार्रवाई, हम धरना देंगे
किसान दिवस में दिव्यांग बिजेंद्र प्रधान के साथ हाथापाई हुई है, जबकि पुलिस ने दबाव में आकर उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसडीएम समेत अन्य अधिकारी भी वहीं पर मौजूद थे। इस मामले में थाने में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
- प्रताप गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाकियू


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें