फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कैब चालक को जबरन पिलाई शराब... एक ने बातों में लगाया, दूसरे ने पीछे से सिर में गोली मारकर की हत्या

Thu, 30 Jan 2025 09:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

चालक प्रमोद लापता हो गया तो उसकी तलाश की गई। कार की लोकेशन सोनीपत के बहालगढ़ की ओमेक्स सिटी में मिली। वहां जाकर देखा गया तो गाड़ी में खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चालक प्रमोद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के माछड़ गांव के कैब चालक प्रमोद कुमार (28) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसकी कार लूटकर शव को बागपत के लोयन गांव में कुएं में फेंक दिया। मृतक की कार बहालगढ़ की ओमेक्स सिटी में खड़ी मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। सोनीपत पुलिस ने सिनौली और नूरपुर बिजनौर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कुएं से प्रमोद का शव बरामद किया।
विज्ञापन

परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी के गांव बगड़वा अहीर और हाल नोएडा के सेक्टर-104 में रहने वाले नवीन ने बताया कि दिल्ली में वह टूर एवं ट्रैवल्स की कंपनी चलाता है। 28 जनवरी को दो युवक आए और सिनौली जिला बागपत के लिए कार बुक कर ले गए, जिसे प्रमोद निवासी माछड़ बुलंदशहर चला रहा था। प्रमोद ने कई घंटे बाद फोन करने पर बताया कि वह सोनीपत की तरफ जा रहे हैं और प्रमोद ने तब दो घंटे बाद दिल्ली आने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद ही गाड़ी की लोकेशन जीपीएस से सिनौली गांव में मिली।
 

पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रमोद ने फोन रिसीव नहीं किया और फिर कार की लोकेशन सोनीपत के बहालगढ़ की ओमेक्स सिटी में मिली। वहां जाकर देखा गया तो गाड़ी में खून के धब्बे लगे थे। इसकी सूचना पर पहुंची सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच के आधार पर सिनौली गांव के वासु और उसके साथी राजन शर्मा निवासी नूरपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार शाम को लोयन गांव के जंगल में ओमबीर के खेत में कुएं से प्रमोद का शव बरामद किया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय कुमार तोमर का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
 
विज्ञापन

पहले जबरन शराब पिलाई, फिर मौत के घाट उतारा
हरियाणा पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले प्रमोद को जबरदस्ती शराब पिलाई गई, क्योंकि प्रमोद गाड़ी चलाते समय शराब पीने से मना कर रहा था। इसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और लोयन गांव के जंगल में कुएं में शव फेंककर भाग गए। हत्या के बाद दोनों कार को ओमेक्स सिटी में खड़ी कर दी। उधर परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार शादीशुदा था, लेकिन बच्चे नहीं है। पुलिस का कहना है कि हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें