फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Jul 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पिकअप की टक्कर से हुए हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हुआ है। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने बीमार रिश्तेदार का पता लेने जा रहे बाइक सवार मां -बेटे को पिकअप बोलेरो गाड़ी चालक ने पूर्वी यमुना नहर पर सादुल्लापुर गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई , जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चालक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बेटे की तहरीर पर पिकअप कार चालक के खिलाफ वन में लिया गया।

विज्ञापन

मृतक महिला मिथलेश (48) साल पत्नी शिवकुमार कर्मअलीपुर थाना सिंघावली गांव की रहने वाली थी। वह शनिवार की देर रात अपने बेटे शिवम के साथ बाइक प सवार होकर बडौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार का पता लेने जा रही थी। जैसे ही दोनों युमना नहर पर सादुल्लापुर गांव के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे पिकप बोलेरो कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मितलेथ मौके पर ही उसकी मौत हो गई ,जबकि शिवम घायल हो गया।

लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ,एसआई सुनील पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप बोलेरो कार चालक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और घायल शिवम को नगर केभर्ती कराया गया है । इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि घायल की तहरीर पर अज्ञात पिकअप बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें