बड़ौत। बाबा शाहमल स्टेडियम में हुई सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जहां बागपत के पहलवानों ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं मुरादाबाद को उपविजेता की ट्राॅफी से संतोष करना पड़ा। वहां विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन 57 किलो में बागपत के आवेश ने प्रथम, मुरादाबाद के शुभम ने द्वितीय तो अलीगढ़ के चिराग व सहारनपुर के नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किलो में बागपत के कीर्ति ने प्रथम, गौतमबुद्धनगर के देव ने द्वितीय, मुरादाबाद के अजय यादव व मेरठ के प्रमोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो में बागपत के संजू ने प्रथम, बुलंदशहर के यतेंद्र ने द्वितीय, सहारनपुर के अर्पित व मुरादाबाद के सिंटू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
70 किलो में बागपत के नदीम ने प्रथम, गाजियाबाद के अमित ने द्वितीय, शिव रावत व मुरादाबाद के सहेंद्र यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो में बागपत के मोहित ने प्रथम, गौतमबुद्ध नगर के लक्ष्य ने द्वितीय, मेरठ के तुषार व मुरादाबाद नितेशपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 79 किलो में बागपत के विशाल ने प्रथम, गौतमबुद्ध नगर के सौरव ने द्वितीय, सहारनपुर के विशाल यादव व मथुरा के युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
86 किलो में बागपत के अक्षय ने प्रथम, मुरादाबाद के कृष्णानंद ने द्वितीय व मेरठ के विनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 97 किलो में बागपत के विकसित ने प्रथम, मेरठ के निखिल ने द्वितीय, मुरादाबाद के शुभम व अलीगढ़ के आशीष गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 97 किलो में बागपत के पहलवान मयंक तोमर ने प्रथम, सहारनपुर के सनी ने द्वितीय, मुरादाबाद के आशुतोष यादव व शामली के ऋतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बागपत के पहलवानों ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं उपविजेता मुरादाबाद की टीम रहीं। मुख्य अतिथि एसडीएम मनीष कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि पहलवान शौकेंद्र तोमर, मुख्य निदानकर्ता अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी, पहलवान सुनील राणा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, अखिल चौधरी, विष्णु मिश्रा, धर्मेंद्र खोखर, गोरखनाथ यादव, पूजा सांगवान, मोहित शर्मा, आलोक मानव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, विवेक मलिक मौजूद रहे।