मेरठ के रहने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि वह पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या के प्रबंधक है और छपरौली में मुख्य मार्ग पर स्थित दो बीघा से अधिक जमीन पर राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात निवासी पट्टी धनकोशिया छपरौली कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर बैनामा कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रदेश सरकार में मंत्री है राजबीर सिंह के बेटे संदीप
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजबीर उर्फ राजू भैय्या के बेटे संदीप सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री है। छपरौली में उनके नाम दर्ज जमीन का क्षेत्रफल दो बीघा से अधिक है और वह मुख्य मार्ग पर है।
वर्तमान में जमीन की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही हैं। इसलिए ही उसपर कब्जे का कुछ लोगों ने प्रयास किया। पुलिस ने मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमे जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी