फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश जी को दर्द हो रहा : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 19 Sep 2024 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, उससे जनता खुश है। 
विज्ञापन
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी का गुंडों से काफी जुड़ाव है। गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश जी को दर्द हो रहा है। उस दर्द को हम स्वाभाविक मानते हैं। वह बृहस्पतिवार को बागपत में भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

 

पूर्व सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, उससे जनता खुश है। साथ ही प्रदेश को विकास की गति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश को जिस तरह के शासन की आवश्यकता है, उसे योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया है। जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनको तो रौंदा ही जाना चाहिए, क्योंकि वह इसी तरह की भाषा समझते हैं।
 

उन्होंने अखिलेश यादव के वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि भाजपा संगठन का चुनाव निर्धारित समय पर होता है, लेकिन हमने आज तक नहीं सुना कि भाजपा के अलावा अन्य किसी राजनीतिक संगठन में कभी चुनाव हुए हैं। सपा में तो लीडरशिप थोप दी जाती है, यहां कार्यकर्ता अपना लीडर चुनते हैं। अखिलेश को इस तरह का उपदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं और न वह इसकी योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव चल रहे हैं। पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जीतने के लिए काम कर रही है। हम वहां पर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली की सीएम पर बोले, बोतल नई और शराब पुरानी
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है, यह उनकी मजबूरी है। केजरीवाल यह समझ गए हैं कि अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। मगर इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता, जिसको उन्होंने सीएम का नया उम्मीदवार बनाया है। वही बात है कि बोतल नई है और शराब पुरानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें