फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे जाम के दौरान आपस में भिड़े अधिवक्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जूता निकालकर मारा

Tue, 12 Nov 2024 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में बागपत में अधिवक्ताओं ने जाम लगाया। इस दाैरान वकील आपस में ही भिड़ गए। यहां
विज्ञापन
आपस में भिड़ते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद मे अधिवक्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में बागपत के अधिवक्ताओं ने जाम लगाया। इस दौरान अधिवक्ता आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज नैन व महामंत्री कपिल उर्फ कल्याण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन बागपत के अधिवक्ताओं की चौधरी चरण सिंह सभागार मे बैठक हुई, जिसमें गाजियाबाद मे अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें: बिजनाैर में बड़ा हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी फॉर्च्यूनर कार, माैसेरे भाइयों की मौत, एक घायल

विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगाया
इसके बाद बार के सभी अधिवक्ताओं के साथ कचहरी से जुलूस निकालते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा  दिया। इससे पहले पुलिस ने वाहनों का आवागमन सीसाना गांव मे हाईवे का रूट एक तरफ  कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हाईवे के डिवाइडर पर कूदकर दूसरी ओर जाम लगा दिया।               
विज्ञापन

जिला बार एसोशिएशन अध्यक्ष ने जूता उठाकर मारा
जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। इसके बाद जिला बार अध्यक्ष और महामंत्री ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन साैंपा, जिसका एक अधिवक्ता ने पुलिस को ज्ञापन देने का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान जिला बार अध्यक्ष ने जूता निकालकर मार दिया, हंगामा होता देख मोके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने अधिवक्ताओं के बीच-बचाव कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें