फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अश्लील वीडियो मामले में यूनुस चौधरी पर कार्रवाई, छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Mon, 04 Nov 2024 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक युवती के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूनुस अभी भी फरार है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में यूनुस चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पद से हटाए जाने के बाद अब पार्टी से भी बाहर कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने मामले में 24 घंटे में जवाब मांगा था। उनकी तरफ से जवाब नहीं देने पर छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ल ने जारी कर दिया। 
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी की एक अश्लील वीडियो कई दिन पहले वायरल हुई थी, जिसमें वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया। यह मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद पार्टी हाईकमान ने संज्ञान लिया और प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने यूनुस चौधरी को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया।
 
विज्ञापन

इसके बाद मामले में बड़ौत की रहने वाली युवती की मां ने आगे आकर यूनुस चौधरी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और वह घर से फरार है। वहीं जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूनुस चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग उठ रही थी। अब यूनुस चौधरी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें