फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 09 May 2025 03:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

भारत-विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट और वीडियो शेयर करने का आरोप है। आरोपी अनीश ने अभद्र टिप्पणी करने वालों का सोशल मीडिया पर  समर्थन किया।आरोपी खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद का रहने वाला है। 
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट और वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहल्ला औरंगाबाद, बाग वाली गली निवासी अनीश के रूप में हुई है। शुक्रवार को अनीश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें पाकिस्तान के पक्ष में बातें कही गई थीं। इसके साथ ही उसने एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें कुछ पाकिस्तानी लोग भारत के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। इस वीडियो पर अनीश ने समर्थन में कमेंट कर देश विरोधी भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया पर निगरानी और सख्ती जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें