फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बिजली का तार बदल रहे युवक की करंट लगने से मौत, खंभे पर चिपका तड़पता रहा, नहीं बंद की गई आपूर्ति

Wed, 21 May 2025 09:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सहारनपुर का रागिब प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर अनिल की टीम में काम कर रहा था। वह खेकड़ा में बिजली की जर्जर लाइन को बदलने के काम में लगा था। बुधवार को वह खंभे पर चढ़ा था, तभी हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
रागिब की फाइल फोटो और हादसे के बाद एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद में बुधवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार बदल रहा ठेकाकर्मी रागिब (25) करंट लगने से झुलस गया। वह काफी देर तक लटका हुआ तड़पता रहा, मगर आपूर्ति बंद नहीं की गई और उसकी मौत हो गई। बाद में आपूर्ति बंद कराकर उसका शव खंभे नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर जिले के कुतुबपुर गांव निवासी रिजवान ने बताया कि उसका ममेरा भाई रागिब निवासी पाली जिला सहारनपुर पिछले कुछ दिनों से प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर अनिल की टीम में काम कर रहा था। जो ऊर्जा निगम की योजना के तहत जर्जर बिजली लाइन बदल रहे हैं। 
 

बुधवार को खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद में बिजलीघर से हाईटेंशन लाइन का शट डाउन लेकर बिजली के जर्जर तारों और पोल बदलने का काम कराया जा रहा था। रागिब खंभे पर चढ़कर लाइन बदलने लगा, तभी उसी खंभे से गुजर रही दूसरी लाइन में करंट उतर गया और उसकी चपेट में आकर रागिब झुलस गया। लाइन में तेज धमाका भी हुआ। 

यह भी पढ़ें...
वेस्ट यूपी में तूफान: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, सहारनपुर में बिजली गिरने से दो की मौत    

 

इससे आसपास घरों में रहने वाले लोग बाहर निकलकर आ गए। वहां रागिब खंभे पर लटका हुआ तड़प रहा है और इसके चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। साथी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नीचे उतारा। रिजवान ने बताया कि रागिब अविवाहित था। 
 

उधर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। करंट लगने से रागिब के शरीर पर कई निशान भी मिले। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।  
 
विज्ञापन

सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था रागिब
रिजवान ने बताया कि रागिब के पिता मेहरबान मजदूरी करते हैं। वह सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। रागिब अविवाहित था, उसके परिवार में माता, पिता के अलावा छोटे तीन भाई और तीन बहन हैं। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें