पुराने कस्बे के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले मेरठ जिले के धौलड़ी की युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दस अक्तूबर को उसने अपनी पत्नी को शाहरुख उर्फ गोल्डी निवासी मोहल्ला मुगलपुरा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद मामला जैसे तैसे निपट गया था।