वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है। शनिवार की शाम जैसे ही महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस बड़ौत पहुंचा तो फिर से मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप लगाया कि घटना को 12 घंटे से अधिक का समय गुजर गया,लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही हंगामा करने वाले लोग शांत हुए।
यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।