फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण, सीओ के सामने हथियार भी नहीं बंद कर पाएं सिपाही, लगाई लताड़

Sat, 21 Jan 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : गाजियाबाद से बागपत पहुंचे सीओ ने जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सिपाही सीओ के सामने हथियार भी बंद नहीं कर पाएं। सीओ ने जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
सीओ ने जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से पहुंचे बागपत पहुंचे सीओ ने जीआरपी थाने का शनिवार को औचक निरीक्षण किया तो पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सीओ ने जब सिपाहियों से हथियार खोलने व बंद करने के लिए कहा तो कई सिपाही हथियारों को खोलने के बाद बंद भी नहीं कर पाएं। 

विज्ञापन


इसके बाद गणतंत्र दिवस को लेकर सीओ के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर संचालित ट्रेनों में संघन चेंकिग अभियान चलाया गया और संदिग्ध पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सीओ ने हिदायत दी ड्यूटी में लापरवाही की तो एसपी को कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।  

सीओ जीआरपी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान जीआरपी थाने पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पहले विभागीय रिकॉर्डों की जांच की। हालांकि अधिकांश रिकॉर्ड पूरे मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल

विज्ञापन

इस दौरान सीओ ने सिपाहियों से हथियार खोलने व बंद करने के लिए कहा तो कई सिपाही हथियार खोलने के बाद हथियार को बंद भी नहीं कर पाएं। जिस पर सीओ ने उन्हें लताड़ लगाई। 

इसके बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीओ के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संघन चेंकिग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लगने वाले पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उनके बैगों की तलाशी ली गई। 

यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ

सीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रोजाना इस रूट पर संघन चेंकिग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें