फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, तीन साल में ही उजड़ गई विवाहिता की दुनिया, मायके वालों ने किया हंगामा

Fri, 07 Apr 2023 06:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत जनपद में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। तीन साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में गुराना रोड पर शुक्रवार की दोपहर एक विवाहित का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक महिला के परिजनों की कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका सना (23) पुत्री नवाब अली बोहला गांव की रहने वाली थी। उसकी तीन साल पहले गुराना रोड गली नंबर आठ निवासी अख्तर के साथ शादी हुई थी। शुक्रवार को सना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो सूचना पर मायके पक्ष के लोग वहां पर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरंग गैंग का पर्दाफाश: दिन में रेकी, फिर रात में वारदात करते थे राजमिस्त्री, सोशल एप से सीखा चोरी का ये तरीका

विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मायके पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: व्यापारी को जलता देख सहम गए लोग, मंदिर में पड़ी मिली पूजा की थाली और चप्पल, रूह कंपा देगी ये वारदात

इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर जांच शुरू कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें